पैगम्बरे इस्लाम के कार्टून का सम्भल में जबर्दस्त विरोध
सम्भल : पैगम्बरे इस्लाम के कार्टून के विरोध में शुक्रवार को सैलाब उमड़ पड़ा। दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। यहां सभा को आल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सय्यद मो. अशरफ अशरफी किछौछवी, राष्ट्रीय सचिव सय्यद बाबा अशरफ किछौछवी ने सम्बोधित किया। कहा कि कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र करने वालों विशेष रूप से एक्टिव माइंड पब्लिकेशन इलाहाबाद (सीबीएसई बोर्ड), जिसने प्यारे नबी का कार्टून कक्षा चार की किताब छापकर करोड़ों मुसलमानों के दिलों को दुखाया है पर कार्रवाई कर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इसके लिए जिम्मेदार भारत सरकार को मुसलमानों से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए।
सम्भल में उमड़ा जनसैलाब
जागरण संवाददाता, सम्भल : पैगम्बरे इस्लाम के कार्टून के विरोध में शुक्रवार को सैलाब उमड़ पड़ा। जामा मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस विभिन्न मार्गो से होता हुआ एसडीएम कार्यालय पहुंचा। कहा कि गुस्ताखी करने वाले पब्लिकेशन के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। बाद नमाजे जुमा जुलूस बाजार गंज, चमन सराय, चंदौसी चौराहा से होते हुए एसडीएम कोर्ट पहुंचकर सभा में बदल गया। यहां आल इंडिया उलमा व मशाईख बोर्ड के राष्ट्रीय महासचिव मौलाना सय्यद मो. अशरफ अशरफी किछौछवी ने कहा कि भारत सरकार को चाहिए कि मुसलमानों के विरुद्ध षडयंत्र करने वालों विशेष रूप से एक्टिव माइंड पब्लिकेशन इलाहाबाद (सीबीएसई बोर्ड), जिसने प्यारे नबी का कार्टून कक्षा चार की किताब में छापकर करोड़ों मुसलमानों के दिलों को दुखाया है पर कार्रवाई कर तुरंत पाबंदी लगाई जाए। इसके लिए जिम्मेदार भारत सरकार को मुसलमानों से बिना किसी शर्त के माफी मांगनी चाहिए। मुसलमानों पर हो रही ज्यादतियों को रोकना चाहिए। उन्हें आरक्षण का लाभ दिलाना चाहिए। बोर्ड के राष्ट्रीय सचिव सय्यद बाबा अशरफ किछौछवी ने कहा कि आज मुसलमानों के खिलाफ तरह-तरह की साजिशें हो रही हैं। उनसे उनके हुकूक छीने जा रहे हैं, लेकिन उनकी आवाज उठाने वाला कोई नहीं है। ऐसे में मुसलमानों को अपनी आवाज बुलंद करने के लिए एक प्लेटफार्म पर आना चाहिए। इस मौके पर बसपा सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क, सम्भल के बसपा कोआर्डिनेटर जियाउर्रहमान बर्क, सपा विधायक इकबाल महमूद, सुहैल इकबाल, मौलाना नौशे, जामा मस्जिद के सदर चौ. अशरफ अली, गालिब खां आदि मौजूद रहे
विरोध में बंद रहे सम्भल सरायतरीन के बाजार
जागरण संवाददाता, सम्भल : पैगम्बर का कार्टून बनाने के विरोध में सम्भल और सरायतरीन के बाजार बंद रहे। मुस्लिम व्यापारी एसोसिएशन ने हजरते इस्लाम का कार्टून बनाने के विरोध में बंद का आ ान किया था। इसी के तहत शुक्रवार को जब रोजमर्रा की तरह बाजार खुला तो एसोसिएशन के कार्यकर्ताओं ने अपनी दुकानों को नहीं खोला जो इक्का-दुक्का दुकानें खुली थीं उन्हें भी अध्यक्ष हाजी एहतेशाम अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बंद करा दिया। इस दौरान कई स्थानों पर कार्यकर्ताओं की नोकझोंक भी हुई। इसी तरह सरायतरीन में बाजार पूरी तरह बंद रहे। मुस्लिम बाहूल्य क्षेत्र होने के कारण लोगों में पैगम्बरे इस्लाम का कार्टून बनाने का विरोध स्पष्ट नजर आ रहा था। एसोसिएशन ने दोपहर बाद जुलूस में शिरकत की और एसडीएम को ज्ञापन भी दिया। इस दौरान मो. शहाबुद्दीन, गुलाम गौस, चौधरी शरफ अली, रोमान खां, शकील सलमानी, आमिर खां, अतीक वास्ती, अकरम अंसारी, तफसीर अहमद, आलम हुसैन, जमीलुर्रहमान, अरीफ आलम आदि






Recent Comments