Moradabad/Amroha. U.P 1and 2nd Aug 2011
All India Ulema Mashaikh board has appealed to Muslims to do Iftar with only water and dates upto three days if the Muslims are not released .AIUMB with other Muslim organizations like Jamat Raza e Mustafa and MSO have started a Movement in the U.P against the arrest of Innocent Muslims arrrested in the Asalatpur Bagha incident of mainather Moradabad in which Holy Quran was alleged to be descreted by Policemen in Uniform.
बेगुनाहों पर दर्ज मुकदमें वापस हों

अमरोहा। मैनाठेर प्रकरण को लेकर आज आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा के पदाधिकारी लोकेश एम. से मिले तथा मैनाठेर प्रकरण में बेगुनाहों पर दर्ज मुकदमों को वापस लिए जाने की मांग की।
सोमवार को जमात रजा ए मुस्तफा के पदाधिकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद हनीफ की अगुवाई में जिलाधिकारी से मिले। उन्होंने आरोप लगाया कि मैनाठेर प्रकरण के बाद पुलिस प्रशासन द्वारा बेगुनाह लोगों पर मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान किया जा रहा है। असालतनगर बघा समेत मैनाठेर एवं डींगरपुर के लोगों को अकारण परेशान किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष हनीफ ने इस प्रकरण में जेल में बंद सभी निर्दोष लोगों से तत्काल मुकदमें वापस लेते हुए उन्हें जेल से रिहा किए जाने की मांग की। इस दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन भी जिलाधिकारी को सौंपा। शाह आलम पाशा, शमीम अहमद तुर्क, अनीस आलम, शाहनवाज वारसी, मोहम्मद शाहनवाज, मेराजुल हसन, मौलाना जमील अहमद, मोहम्मद यासिर, अहसान अहमद, इमरान रजा, फरदीन अजहरी, नईम असगर, बाबू हसन, याहया खान, नासिर तुर्क, मोहम्मद दानिश, मोईन साबरी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
पहले तीन दिन करेंगे खजूर और पानी से अफ्तार
बिलारी : दारुल उलूम गुलशने फात्मा में हुई उलेमा मशायख बोर्ड की बैठक में बघा और सहसपुर की घटनाओं के मद्देनजर रमजान के पहले तीन दिनों में खामोशी से विरोध करने का फैसला लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि दोनों जगह अकलियतों के साथ नाइंसाफी हुयी है बेकसूरों पर मुकदमें लगाकर जेल में बंद किया है। इनकी रिहाई और मुकदमें खारिज करने की मांग उठायी है। इसको लेकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का तरीका यह निकाला है कि रमजान के पहले तीन दिन में अफ्तारी अपने मोहल्ले की मस्जिदों में करेंगे पानी और खजूर अपने घरों से लेकर आएंगे। घरों में बच्चे औरतें भी खजूर और पानी से अफ्तारी करेंगे। बाद में बोर्ड का जो निर्णय होगा वैसा करेंगे।
बैठक में शहर इमाम मौलाना सदाकत हुसैन, मौलाना इलियास, कारी फिरासत, मौलाना मुख्तयार, मौलाना मुजफ्फर, हाफिज मकबूल, डा. मुजफ्फर हुसैन, मौलाना रईस असरफ आदि ने भाग लिया।
मशाइख बोर्ड के साथ अल्पसंख्यक कांग्रेस
सम्भल : शहर काग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक में मैनाठेर प्रकरण को लेकर मुस्लिमों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई और इस मुद्दे पर आल इंडिया उलेमा एवं मशाइख बोर्ड के फैसले का समर्थन किया गया। कहा कि रमजान माह में मुसलमान अन त्याग करने के लिए तैयार हैं क्योंकि यह कौम के हित की बात है। इस दौरान जरीफ अहमद खां, फरजंद अली, इमराना बेगम, शफीक मंसूरी, इस्लाम मंसूरी, शाहवेज, कमाल हसन, राकिब हुसैन, सीराज मिर्जा, मुख्तार रसीदी थे।
मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की हो बिना शर्त रिहाई

सम्भल : आल इंडिया उलेमा एवं मशाइख बोर्ड की बैठक में मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार लोगों की बिना शर्त रिहाई और दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग की गई। साथ ही धमकी दी कि अगर आनाकानी की तो पवित्र रमजान में इफ्तार पानी से और ईद सादगी से मनाई जाएगी।
शनिवार को शहर के सैफ खां सराय में हाजी रियाजुल वारसी के यहां हुई बोर्ड की बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मोहम्मद सय्यद जफर मसूद व राष्ट्रीय सचिव सय्यद बाबर अशरफ ने कहा कि मैनाठेर के असालतनगर बघा में पुलिस कर्मियों ने कुराने करीम का अपमान किया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया तो पुलिस ने बात का बतंगड़ बना दिया और झूठे मुकदमे दर्ज कर युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कहा कि इन्हें रिहा किया जाए और दर्ज मुकदमे वापस हों। साथ ही, धमकी दी कि अगर बोर्ड की मांगें नहीं मानी तो प्रदेश स्तर पर रमजान के रोजे पानी से इफ्तार किए जाएंगे और ईद भी सादगी से मनाई जाएगी।
पूरे प्रकरण की निंदा करते हुए पुलिस की कार्रवाई को बर्बरतापूर्ण बताया। बैठक में मुफ्ती मौ. जमीर हुसैन अशरफी उर्फ मौ. नौशे, मौ. तैयब, मौ. रागिब, शहनवाज वारसी, मौ. जमीर, कारी महराज, कारी हामिद अली, मुफ्ती निसार अहमद, मौ. इशहाक, शब्बू खां, कारी राहत अली, मौ. जाहिद हुसैन, हाफिज हारुन, हाफिज रब्बानी, हाफिज मेहंदी हसन, कारी अमीर रजा, मौ. तमकीन, शफीक बरकाती, फिरोज खां ने भी विचार रखे। बाद में एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन भेजा गया। बैठक में बरेली, बदायूं, रामपुर, पीलीभीत से आए उलेमाओं ने भी शिरकत की।
मैनाठेर प्रकरण में बेकसूरों को रिहा करे पुलिस
अमरोहा (ज्योतिबाफूलेनगर)। आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा की बैठक में मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार किए गए लोगों को रमजान का महीना शुरू होने से पहले रिहा कराए जाने की मांग की गई। लोगों से इस सिलसिले में 31 जुलाई को जिला मुख्यालयों पर होने वाले विरोध प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील भी की।
आज मुहल्ला बेगम सराय कलां स्थित जिला कार्यालय पर जमात की बैठक हुई। इसमें पिछले दिनों मैनाठेर प्रकरण में डींगरपुर व आसपास के गांवों के गिरफ्तार किए जा रहे निर्दोष लोगों को रिहा कराने व गिरफ्तारी रोके जाने की मांग की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष हाजी हनीफ कादरी ने कहा कि पिछले दिनों मैनाठेर थाना क्षेत्र में हुए प्रकरण के बाद पुलिस बेकसूर मुसलमानों को गिरफ्तार कर जेल में ठूंस रही है। इस संबंध में जमात मुख्यमंत्री से वार्ता करेगी। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री रमजान का महीना शुरू होने से पहले गिरफ्तार किए गए बेकसूर मुसलमानों को रिहा कराएं। उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में 31 जुलाई को जमात प्रत्येक जिले में जिला मुख्यालयों पर शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन करेगी। बैठक में शाहनवाज वारसी, डा. अनीस आलम, मोहम्मद यासिर अंसारी, शाहआलम पाशा, मोहम्मद उमर कादरी व हाफिज नईम मौजूद रहे।
मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार रिहा न हुए तो ईद की खुशियां नहीं

अमरोहा(ज्योतिबाफूलेनगर)। अगर मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार किए गए निर्दोष मुसलमानों को रिहा नहीं किया गया तो आल इंडिया मशाइख बोर्ड की अपील पर मुसलमान रमजान व ईद की खुशियां नहीं मनाएंगे। पहले रमजान को इफ्तारी भी सिर्फ पानी से की जाएगी। उसके बाद मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा।
यह एलान आज आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ ने मदरसा शाही चबूतरा में हुई बैठक में किया। जुमे की नमाज के बाद जमात के ओहदेदारान व मुसलमानों की बैठक मदरसा परिसर में हुई। इसमें मैनाठेर प्रकरण में कुरआन शरीफ की बेहुरमती करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई कराने व बाद में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रमजान से पहले रिहा कराए जाने की मांग की है। बैठक में बोलते अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हनीफ ने कहा कि आल इंडिया मशाइख बोर्ड व आल इंडिया जमात रजा-ए-मुस्तफा प्रदेश सरकार से इस मामले में पहले ही यह मांग कर चुकी है कि रमजान से पहले निर्दोष मुसलमानों को रिहा किया जाए लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो सकी है। उन्होंने कहा कि आल इंडिया मशाइख बोर्ड ने यह फैसला लिया है कि अगर रमजान से पहले प्रदेश सरकार मैनाठेर प्रकरण में गिरफ्तार किए गए निर्दोष लोगों को रिहा करने का आदेश नहीं देगी तो मुसलमान रमजान व ईद की खुशियां नहीं मनाएंगे। इस मांग को शासन तक पहुंचाने के लिए मुसलमान सिर्फ पानी से रोजा इफ्तार करेंगे।
इस मौके पर मुफ्ती शाहिद अजमली ,शाहनवाज वारसी, मौलाना तनवीरूल कादरी, मौलाना तौहीद, डा. अनीस आलम, मोहम्मद यासिर अंसारी, मोहम्मद शाहआलम पाशा, इमरान अंसारी, फरदीन कादरी, हाफिज असगर, हाफिज नईम, याहिया खान, आसिफ तुर्की, मोहम्मद नासिर तुर्की, मोहम्मद साजिद तुर्की, मोहम्मद दानिश व मोहम्मद उमर कादरी मौजूद रहे।





REG BOOK Tadhirtal al-Awliyah
DEAR ALL
ASSALAM ALAIKUM
FOR THE BENEFITS OF THE READERS THROUGHOUT GLOBE THE FOLLOWING BOOK 0F GREAT FAME IS UPLOADED ON THE BELOW WEBSITE FOR FREE ACCESS IN THE COMPLETE SHAPE .
MAY I REQUEST THE READERS TO READ THE GREAT BOOK OF FARID AL DIN ATTAR FOR WHICHI SHALL BE HIGHLY OBLIGED TO THE READERS OF THE WEB SITE.
JAZAH KAALLAH KHAIRAN
===========================
Title: Tadhkirtal al-Awliyah
Category: Religion & Spirituality
Description: Muslim Saints and Mystics is an abridgement, translated by A.J. Arberry, of Attar’s only known prose work: Tadhkirat al-Auliya (The Memorial of the Saints), which he worked on throughout much of his life and which was available publicly before his death. In what is considered the most compelling entry in this book, Attar relates the story of the execution of Hallaj, the mystic who had uttered the words “I am the Truth” in a state of ecstatic contemplation. Arberry’s translation is an abridgement; the entry on Owaise al-Qarani translated by Mohammed Abdul Hafeez, omitted in Arberry’s text, is included at the following link: Owaise al-Qarani and in this book total 58 missing episodes are available.
http://www.calameo.com…aa925
YA HAQ
==========================
Translated from Urdu to English by
Mohammed Abdul Hafeez, B.Com.
TRANSLATOR OF TADHIRTAL AULIYA
Hyderabad, India.
Email : hafeezanwar@yahoo.com
==============
Read more: http://ashraf786.proboards.com/index.cgi?board=sufi&action=display&thread=29340#ixzz1YolgPsMh
Assalaamu ^alaykum. Is anybody from Birmingham uk or have any family or friends from that part of the uk then please inform them of the free islamic classes being held there at masjid noorus sunnah, 42 yardley green road, bordesley green, birmingham, b9 5qf.
They teach the obligatory knowledge that every accountable muslim male and female must acquire and cannot do without, Teaching people what they need to be safe in the hereafter inshaaAllaah.
These classes cover sunni aqeedah which is the best of the deeds. The aqeedah includes the correct belief in Allaah, that Allaah does not resemble the creaton in anyway what so ever, that Allaah exists without a place, that He is not in need of anything and He is attributed with all proper perfection and clear of all imperfection.
Teaching people the correct belief in the Prophet. Teaching people fiqh issues according to the schools of Imaam Abu Hanifah and Imaam Ash-Shaafi^iyy. These fiqh issues include purification and prayer, fasting, zakah, hajj and sins of the body parts.
All classes free of charge for both brothers and sisters on tuesdays, thursdays and fridays.